एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे (An apple a day keeps doctor away)। इस कहावत को हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं और इसमें गलत ही क्या है। जब भी स्वास्थ के लिए फलों की बात होती है, तो अक्सर पहला नाम सेब का ही आता है। इसमें लगभग वो सभी पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम सेब की जानकारी पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस लेख में आप सेब के लाभ और नुकसान के बारे में जानेंगे। साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि सेब के फायदे उठाने के लिए इसका उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।